करण पटेल ने तोड़ा दिल, 7 साल बाद 'काम्या पंजाबी' की शादी ,कहा - पागलों की तरह प्यार है
Recommended Video
Kamya Punjabi to get married THIS year with boyfriend Shalabh Dang; Know details | FilmiBeat
लोकप्रिय एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अगले साल शादी करने जा रही हैं। काम्या दिल्ली बेस्ड प्रोफेशनल शलभ दांग से 2020 में शादी करेंगी। काम्या अपने जिंदगी के इस नए अध्याय को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।
बता दें कि काम्या पंजाबी और करण पटेल का अफेयर चर्चा में रहा था। करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली जो कि काम्या के लिए बड़ा सदमा रहा। इससे पहले साल 2013 में काम्या ने बंटी नेगी से तलाक ले लिया था।

इसके बाद वह इस दर्द से बाहर आयीं इसकी वजह उनकी जिंदगी में शलभ का आना हुआ। एक इंटरव्यू में काम्या ने अपने इस नए रिश्ते की गहराई को बताया है। 7 साल बाद वह दूसरी शादी करने जा रही है। बिजनेस टाइम्स से बातचीत में काम्या ने बताया है कि साल 2020 मेरे लिए खास है। मैं शादी कर रही हूं। फरवरी में इसी साल हमारी मुलाकात हुई।


Click it and Unblock the Notifications