SURPRISE: 'झलक दिखला जा' के बाद 'डांस प्लस' भी होस्ट करेंगे सलमान!

[टेलीविजन] सुपरस्टार सलमान खान अब तक '10 का दम' और 'बिग बॉस' जैसे टीवी शो होस्ट कर चुके हैं। बता दें, कुछ ही दिनों में सलमान खान को हम टीवी डांस शो 'डांस प्लस' में भी बतौर होस्ट देखने वाले हैं। एक्टर यहां अपनी फिल्म 'हीरो' को प्रमोट करने के लिए पहुंचेंगे।

Salman khan

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म 'हीरो' सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही है। लिहाजा, सलमान इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

PICS: 'झलक दिखला जा' में सलमान का धमाल.. करण को भी नहीं छोड़ा!

सलमान डांस प्लस पर सूरज और अथिया के साथ दिखेंगे। वहीं, सलमान डांसर राघव के साथ शो होस्ट करते भी दिखेंगे। अब जब सलमान शो होस्ट करेंगे तो 100 प्रतिशत इंटरटेनमेंट की गारंटी है.. है या नहीं!

यह एपिसोड आने वाले रविवार को दिखाया जाएगा। बता दें, इस शो में कोरियोग्राफर- निर्देशक रेमो डिसूजा सुपरजज हैं। जबकि शक्ति मोहन, धर्मेश और सुमित नागदेव टीम कैप्टन हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X