..................... After Husband Raj Kundra arrest Shilpa Shetty comeback on Super Dancer 4। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच शिल्पा शेट्टी ने की सुपर डांसर 4 में वापसी - Hindi Filmibeat

पति राज कुंद्रा पोर्न केस के बीच शिल्पा शेट्टी ने की सुपर डांसर 4 में धमाकेदार वापसी !

सुपर डांसर चैप्टर 4 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुपर डांसर 4 में एक बार फिर से जज शिल्पा शेट्टी की वापसी होने जा रही है। कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी ने टीवी शो सुपर डांसर 4 से खुद को अलग कर लिया था। इसकी वजह ये रही है कि पोर्न फिल्म केस के दौरान राज कुंद्रा को अभी तक राहत नहीं मिली है।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा काफी समय से जेल के भीतर ही हैं और जमानत की राह देख रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। पति का पोर्न फिल्म रैकेट में नाम सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 से लेकर सोशल मीडिया के साथ पूरी तरह से खुद को सभी सार्वजनिक चीजों से दूर कर लिया था।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने कुल मिलाकर तीन हफ्तों से कोई शूटिंग नहीं की थी। लगातार ये रिपोर्ट सामने आ रही थी कि शिल्पा शेट्टी को इस शो में जज की कुर्सी से दूर जाना होगा। यहां तक कि शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस किए जाने की भी रिपोर्ट सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से वापस से अपने काम पर लौटने का फैसला ले चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के चल रहे विवाद के बीच फिर से खुद को पब्लिक के बीच सुपर डांसर 4 शो में लाने की योजना बना ली है। मेकर्स भी शिल्पा शेट्टी को फिर से शो में वापस लाने की तैयारी कर चुके हैं। जाहिर सी बात है कि इस तरह से शो पर वापसी करना शिल्पा शेट्टी का बड़ा फैसला है। नई रिपोर्ट अनुसार शिल्पा शेट्टी 17 अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X