पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने दिखाई हिम्मत, बोलीं- बेटी को इंकार नहीं कर सकती
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के जीवन का सबसे कठिन समय जारी है। पति राज कौशल के अचानक निधन के बाद किसी भी पत्नी के लिए अपने बच्चों को संभालना सबसे मुश्किल होता है। लेकिन मंदिरा बेदी ने इस तरफ अपना कदम बड़ा दिया है। कुछ दिन पहले ही मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन को एक महीना पूरा हुआ है।
ये सारा समय मंदिरा बेदी के लिए काफी दर्दनाक रहा है। मंदिरा बेदी ने एक बार फिर से अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए ये समझा दिया है कि वो हर हालात से लड़ना जानती हैं। उनकी ताकत बनने में उनके बेटा- बेटी का योगदान है। पति के निधन से टूटने के बाद मंदिरा बेदी के दोनों बच्चों वीर और तारा के लिए एक बार फिर से उठकर खड़ी हो रही हैं।

बेटी तारा के कारण मंदिरा बेदी ने फिर से मुस्कुराना शुरू कर दिया है। मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर मंदिरा के आंखों में पानी और चेहरे पर नजर आ रही हंसी की वजह बेटी तारा हैं। मंदिरा बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की है।
इस तस्वीर में मंदिरा बेदी मुस्कुरा रही हैं। मंदिरा की आंखों में नमी भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर दुख की झलक भी है। ये तस्वीर मंदिरा की बेटी तारा ने एक्ट्रेस के वर्कआउट के बाद क्लिक की है। इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने कैप्शन में लिखा है कि जब मेरी प्यारी बच्ची वर्कआउट के बाद मुझसे मुस्कुराने के लिए कहती है तो एंडोर्फिस ( एक तरह का हार्मोन) अपना काम कर रहे होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











