गंभीर हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर ने बताई अपनी हालत- मेरी हीलिंग चल रही है, ठोको ताली
लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बाद कुछ दिन पहले अपने घर आ गए हैं। सुनील ग्रोवर ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत की जानकारी देते हुए फैंस को राहत की खबर दी है।कुछ दिन पहले हुई हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट कर बताया है कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। साथ ही सुनील ग्रोवर ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया भी अदा किया है। सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट कर लिखा है कि भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया है।
मेरी चल रही है हीलिंग। आप सबकी दुआओं के लिए कृतज्ञता है मेरी भावना। ठोको ताली। इसके साथ सुनील ग्रोवर ने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौटने की कामना उनके लिए की है। वैसे सुनील ग्रोवर ने अभी तक इस संबंध में खुलकर नहीं बताया है कि आखिरकार उनकी हार्ट सर्जरी की वजह क्या रही है?

लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह के बाद सुनील ग्रोवर ने जल्द हार्ट सर्जरी कराने का फैसला लिया। सुनील ग्रोवर की समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी उन्हें लगातार बना रहता। सुनील ग्रोवर ने खराब तबीयत के बीच अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए पुणे में शूटिंग भी पूरी की।
शूटिंग खत्म होने के बाद सुनील ग्रोवर अस्पताल में सर्जरी के लिए एडमिट हो गए। बता दें कि कपिल शो के साथ सलमान खान की भारत, तांडव और सनफ्लावर वेब सीरीज में हाल ही में सुनील अपने काम के कारण चर्चा में आए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के डॉक्टरों की टीम भी सुनील ग्रोवर की सेहत का ध्यान रख रही हैं। मुमकिन है सुनील ग्रोवर जल्द काम पर वापसी करेंगे। कपिल शर्मा भी सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर से काफी हैरान हो गए थे। उन्हें इस पर यकीन नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्होंने सुनील से फोन पर संपर्क किया।


Click it and Unblock the Notifications











