पापा अनिल के नक्शेकदम पर सोनम, टीवी शो में आ सकती हैं
ऐसी खबर है फैशन ऑइकॉन सोनम कपूर को ज्यादा किशोरों और बच्चों के रियलिटी शो के जज बनने के ऑफर मिले हैं। क्योंकि सोनम अपनी फैशन समझ के लिए किशोरों में विशेष रूप से मशहूर हैं। इसलिए उन्हें बच्चों पर आधारित रियलिटी शो में शामिल होने के लिए बराबर प्रस्ताव मिल रहे हैं। सोनम किसी दिलचस्प टेलीविजन शो की ही वेट कर रही है।
मालूम हो कि पिछले पांच सालो से एक बड़ी हिट फिल्म को तरस रही सोनम कपूर के यह साल यानी कि 2013 काफी लकी रहा है क्योंकि उनकी लीड पेयर वाली फिल्म राझणां.. इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं।
तो वहीं 'भाग मिल्खा भाग' के अपने से छोटे रोल की वजह से भी सोनम कपूर की काफी तारीफ हो रही है, लोगों और समीक्षकों की राय भी उनके प्रति बदल गयी है इसलिए सोनम के पास टीवी शो की भरमार लग गयी है। खैर देखते हैं कि सोनम किस शो में दिखायी पड़ती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
