..................... पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरीं दिव्या खोसला कुमार, पीड़िता की पहचान कर दी उजागर | After Ekta Kapoor, Divya Khosla Kumar supports Pearl V Puri, gives details of alleged rape case - Hindi Filmibeat

पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरीं दिव्या खोसला कुमार, लेकिन पीड़िता की पहचान कर दी उजागर, किये खुलासे

नाबालिग के साथ दुष्कर्म केस में आरोपित एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में पूरी टीवी इंडस्ट्री दिख रही है। एकता कपूर के बाद अब दिव्या खोसला कुमार भी पर्ल के समर्थन में उतर आई हैं। दिव्या ने केस के एफआईआर से जुड़े कुछ अहम सवाल भी सामने रखे हैं। लेकिन इन सबसे साथ ही उन्होंने पीड़िता के मां- पिता की पहचान भी उजागर कर दी है। जिसे लेकर लोगों ने उन पर आक्रोश दिखाया है।

बता दें, पर्ल और दिव्या एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं। पिछले दिनों पर्ल के सपोर्ट में एकता कपूर ने पीड़िता की मां से हुई बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक किया था। जिसके बाद अब दिव्या खोसला सामने आई हैं।

divya khosla kumar

इस मामले में डीसीपी ने साफ तौर पर कहा कि पर्ल वी पुरी के खिलाफ हमारे पास सबूत हैं। आरोप झूठे नहीं हैं। जांच में पर्ल वी पुरी का नाम सामने आया है। इसीलिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में सच्चाई का फैसला किया जाएगा।

बहरहाल, कोर्ट से फैसला आने से पहले ही दिव्या खोसला कुमार ने लड़की के माता- पिता की पहचान सार्वजनिक कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X