रेस 3 के पहले सलमान खान को करोड़ों का घाटा, ब्लॉकबस्टर पर लटकी तलवार !
सलमान दस का दम और बिग बॅास 12 के साथ टीवी पर बैक टू बैक करोड़ों की लागत से बन रहे दो टीवी शो भी लांच करने की तैयारी में थे। मुंबई पुलिस आधारित टीवी शो के साथ वह गामा पहलवान की बायोपिक लेकर आने वाले थे।
लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सलमान के इन दोनों शो के टेलीकास्ट का मामला अटक गया है। हाल ही में खबर आयी थी कि आईपीएल खत्म होने के बाद सलमान अपने इन दोनों शो को लांच कर सकते थे।

प्रमुख तौर पर मुंबई पुलिस आधारित शो पार्टनर्स को इस महीने के अंत में टेलीकास्ट किया जाना था। जिसे अब आगे के लिए खिसका दिया गया है। सोनी टीवी पर इस शो को लांच होना था।
फिलहाल चैनल के पास दस का दम', 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स', 'दिल ही तो है', 'कॉमिडी सर्कस', 'इंडियन आइडल 10 बैक टू बैक रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में सलमान के शो के लिए स्पेस खाली नहीं है।
मुकुल देव इस शो में मुख्य भूमिका में होंगे।वहीं सोहेल खान के कमबैक शो गामा पहलवान के लांच पर भी सवालिया निशान बना हुआ है। ऐसे में करोड़ों की लागत पर बन रहे इन दोनों शो का लांच ठंडे बस्ते में पहुंच गया है।
बहरहाल,इस साल सलमान ने 7 टीवी शो के निर्माण की प्लानिंग की थी। आइए जानते हैं इन सभी शो की चौंकाने वाली लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications

