2019 में सलमान खान का जबरदस्त DHAMAKA,ब्लॅाकबस्टर 4 की तगड़ी प्लानिंग !
2018 सलमान खान के फैंस के लिए कई ब्लॅाकबस्टर की सौगात लेकर आया है। रेस 3 के बाद सलमान खान 2019 की ईद में भारत लेकर आयेंगे। इस बीच सलमान के फैंस उन्हें टीवी शो दस का दम 3 और बिग बॅास 12 में दिखाई देंगे।
यानी कि यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सलमान का जादू छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर लगातार बिखरा हुआ रहेगा। लेकिन इतना ही नहीं सलमान ने 2019 जुलाई के लिए एक तगड़ी प्लानिंग कर ली है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं दस का दम 4 की। ऐसी खबर है कि केबीसी की तरह दस का दम 3 को भी लगभग 35 एपिसोड के आस पास रखा गया है। केबीसी की तरह दस का दम का भी नया सीजन अगले साल लाया जाएगा।
कुलमिलाकर देखा जाए तो दस का दम 4 की प्लानिंग दस का दम 3 के टेलीकास्ट से पहले ही फिट बैठ गई है। बिग बॅास की तरह लगता है कि अब सलमान दस का दम के साथ भी जुड़ गए हैं।
गौरतलब है कि फीस के मामले में भी सलमान को बिग बॅास में जहां एक एपिसोड के 11 करोड़ दिए गए थे। वहीं दस का दम के हर एपिसोड के लिए सलमान को 3 करोड़ दिए गए हैं।
बहरहाल,यहां देखिए ये 7 सुपरस्टार इस साल बड़ा कमबैक करने की तैयारी में हैं..देखिए पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
