ये क्या माजरा है...शादी दिव्यांका की..और हनीमून पर जाएंगे करन!

By Shivani Verma

हाल ही में सीरियल ये हैं मौहब्बतें की इशिता उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया से शादी करने के बाद शूटिंग पर वापस लौटी हैं। दिव्यांका ने शादी के लिए करीब आठ दिन की छुट्टियां ली थीं। एक तरफ जहां दिव्यांका ने अपना काम फिर से संभाल लिया है तो वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि सीरियल में रमन का किरदार निभाने वाले करने पटेल जल्द ही कुछ दिनों के ब्रेक पर जाने वाले हैं।

Karan

दरअसल, खबर है कि करन जल्द ही हनीमून पर जाने वाले हैं। आपको बता दें कि करन और अंकिता की शादी को लगभग एक साल हो गया है और ये कपल अभी तक हनीमून पर नहीं जा सका है। इसका कारण है काम, काम और सिर्फ काम। फाइनली इन दोनों ने अपने बिज़ी शेड्यूल से से समय निकाल कर अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करने का प्लान किया है। इसलिए ये कपल जल्द ही अपने हनीमून ब्रेक पर जाएगा।

HOT....ये हैं टीवी सुपरस्टार की बेटी..उम्र कम लेकिन अदाएं..उफ्फ..!!!

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार करन अपनी पत्नी को लेकर लंदन जाएंगे। घूमने के लिए लंदन करन की फेवरेट जगह है। ये जानकारी करन की पत्नी ने खुद दी। उन्होंने बताया कि हां..अब वो समय आ गया है जब हम अपनी शादी के एक साल बाद हनीमून पर जाएंगे। अंकिता ने बताया कि उनसे ज्यादा करन उन्हें अपनी फेवरेट जगह पर ले जाने के लिए एक्साइटेड हैं।

आपको बता दें कि करन पटेल अंकिता से शादी करने से पहले 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी के साथ अफेयर में थे। लेकिन बाद में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर करन ने अंकिता से पिछले साल शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X