कपिल शर्मा की प्राइवेट तस्वीर Leak,फैंस को लग सकता है झटका Shock
सुनील ग्रोवर इन दिनों टीवी से लेकर बॅालीवुड की दुनिया पर छाए हुए हैं। हालांकि फैंस अभी भी कपिल के वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले कपिल की एयरपोर्ट पर एक तस्वीर वायरल हुई थी।
जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए थे। कपिल मोटे और बीमार नजर आ रहे थे। जिससे इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि कपिल अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।

वहीं इस बीच एक बार फिर कपिल की नई तस्वीर सामने आयी है। जहां पर वह स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। देखा जाए तो इस तस्वीर में कपिल पहले से काफी बेहतर और खुश नजर आ रहे हैं।
वह कैमरे के सामने स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2017 से लेकर साल 2018 का आधा साल खत्म हो चुका है।
ऐसे में कपिल के फैंस अभी भी कपिल के उस कमबैक का इंतजार कर रहे हैं जो उन्हें दोबारा से टीवी पर स्टार कॅामेडियन की जगह दिला सके। आपको बता दें कि कपिल इस साल के अंत तक जल्द कमबैक कर सकते हैं। वह दोबारा से ही सोनी टीवी पर अपने नए कॅामेडी शो के साथ वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
यहां देखिए कपिल की अनदेखी तस्वीरें,जो फैंस को चौंका देंगी


Click it and Unblock the Notifications