हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद, असिम रियाज को फिर हुआ प्यार, शेयर की मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर

After breakup with Himanshi Khurana Asim Riaz falls in love again: एक्टर आसिम रियाज (Asim Riaz) अपनी पर्सनालिटी और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। बिग बॉस 13 फेम असिम रियाज पिछली बार अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में आए थे। क्योंकि आसिम का कहना यह था कि हिमांशी ने धर्म की वजह से आसिम से ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था। वहीं साल 2023 में अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी।
हिमांशी के बाद अब किस हसीना को डेट कर रहे हैं आसिम
बता दें कि दोनों के ब्रेकअप को 5 महीने ही हुए थे वहीं अब आसिम रियाज लव अफेयर को लेकर फिर हेडलाइन्स बटोर रहे हैं। जी हां, हाल ही में आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि असिम की मिस्ट्री गर्ल ने उनके कंधे पर सिर रखा है। यह तस्वीर बैक साइड की है इसलिए चेहरा भी साफ नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही आसिम लिखते हैं-जिंदगी चलती रहती है। इस तस्वीर के शेयर करते ही नेटिजेंस के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
यूजर्स ने यूं किए कमेंट
इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- हिमांशी के बाद अब किसी डेट करना शुरू कर दिया। तो वहीं दूसरे ने कहा इतनी जल्दी हिमांशी को भूल गए अभी कुछ ही दिन तो हुए हैं ब्रेकअप को। आपको बता दें कि हिमांशी और आसिम दोनों बिग बॉस के घर में दोस्त बने थे। और वहीं से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट किए हैं। दोनों कल्ले सोना नई, ख्याल रख्या कर जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











