Breaking: अंगूरी भाभी 'शिल्पा शिंदे' कांग्रेस में शामिल, चुनाव लड़ने की तैयारी !
भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में वह कांग्रेस का हिस्सा बनीं। बिग बॅास 11 की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे के फैंस लंबे समय से टीवी पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थें।
लेकिन इस तरह राजनीति का हिस्सा बन उन्होंने सभी को चौंका दिया। चुनाव लड़ने को लेकर शिल्पा ने कहा कि अगर पार्टी मौका देगी तो चुनाव में भी जरूर उतरेंगी।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास के बाद शिल्पा शिंदे का स्टारडम बढ़ा है। कहीं ना कहीं इसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उठाने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें अहम जिम्मेदारी दे सकती है।
चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शिल्पा शिंदे को भी पार्टी के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर देखा जा रहा है। मराठी भाषी होने के साथ शिल्पा शिंदे हर घर तक बतौर अंगूरी भाभी के तौर पर काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में कांग्रेस से उनका जुड़ना चुनाव के नजरिए से तगड़ी तैयारी समझा जा सकता है।
बता दें कि शिल्पा ने अपना टेलीविजन डेब्यू 1999 में किया था। उन्होंने भाभी जी घर पर है! में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। 2016 में बड़ी कंट्रोवर्सी के बाद उन्होंने ये शो छोड़ दिया। 2017 में वह बिग बॅास 11 का हिस्सा बनीं इस शो को जीता। शिल्पा के पिता डॉ सत्यदेव सिंह हाई कोर्ट में जज थे।
फिलहाल, यहां देखिए अब तक ये सभी टीवी के चेहरे राजनीति का चेहरा बन चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications












