बिग बॉस से बाहर निकलते ही Ankita Lokhande की खुल गई किस्मत, मिला फेमस एक्टर संग काम करने का मौका

Ankita Lokhande New Film: बिग बॉस 17 के फिनाले के कुछ दिनों बाद, अंकिता लोखंडे ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की घोषणा की। इस फिल्म में वह रणदीप हुडा के साथ नजर आएंगी जो निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करेंगे। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए उन्होंने फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की।
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा- 'इतिहास के पन्नों से खोए हुए नेता को प्रकाश में लाना! BB17 के तुरंत बाद, एक नया अध्याय शुरू करना विशेष महसूस करवा रहा है... @Anandpandit63 @ZeeStudios_ द्वारा निर्मित @RanDeepHooda के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 22 मार्च 2024 की तारीख देखने से न चूकें।'
फिल्म के बारे में
रणदीप हुडा की आगामी निर्देशित पहली फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वीर सावरकर भारत की आजादी की लड़ाई में एक अदम्य व्यक्ति हैं। फिल्म में अंकिता और रणदीप के अलावा अमित सियाल भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म रणदीप के निर्देशन की पहली फिल्म भी है। उनके साथ महेश मांजरेकर भी फिल्म का हिस्सा थे। हालांकि, अभिनेता के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण वह पीछे हट गए।
अंकिता का करियर
ऐतिहासिक ड्रामा मणिकर्णिका के बाद अंकिता लोखंडे की ये दूसरी फिल्म है। वह हाल ही में पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 का हिस्सा थीं और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हुईं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक जर्नी जो शुरू हुई थी पवित्र रिश्ता से, अब और भी ज्यादा यादगार बन गई 'रिश्तों वाली लड़की' के पहचान से! मेरे लिए हार या जीत उतना मायने नहीं रखता, जितना आपका समर्थन करता है और आपके ही प्यार ने यहां तक पहुंचाया है।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'बेशक उतार-चढ़ाव आए... कुछ बचे, कुछ रुके लेकिन आप लोग खड़े रहे! मेरा समर्थन करने और मुझे प्यार करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी के प्रयासों और प्यार के लिए धन्यवाद एक बहुत ही छोटा शब्द है, लेकिन आप लोगों के लिए एक आभासी झप्पी है। आपके मधुर शब्दों के लिए @बीइंगसलमानखान को विशेष धन्यवाद। मुझे यह विशेष मौका देने के लिए @endemolshineind, @colors @officialjiocinema ऐप को धन्यवाद।'
अंकिता लोखंडे एक प्रसिद्ध भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं। वह 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुईं, जिसमें उन्होंने (दिवंगत) सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। इसी सीरियल के शूटिंग के दौरान सुशांत और अंकिता करीब आए। सुशांत ने अंकिता को प्रपोज भी किया था। लेकिन फिर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी और इस एंट्री से सुशांत और अंकिता का रिश्ता टूटकर बिखर गया।


Click it and Unblock the Notifications