Bigg Boss 13: सलमान की सुपरहिट फिल्म में सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, फैंस के लिए बड़ी खबर !
Recommended Video
बिग बॅास 13 का ये सीजन इस बार काफी चर्चा में है। इसकी वजह इस बार के सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हैं जो कि शो में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी कई कंटेस्टेंट की बीच केवल दो या तीन ऐसे कंटेस्टेंट होते हैं जिनकी लोकप्रियता शो के हर एपिसोड के साथ बढ़ती चली जाती है।
इसके साथ एक कंटेस्टेंट ऐसा भी होता है जिसे सलमान खान के पसंदीदा होने का खिताब दिया जाता हैह। इस बार सलमान खान की पसंद सिद्धार्थ शुक्ला बताए जा रहे हैं। शुरू से सलमान पर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है।

सिद्धार्थ को हर बार सलमान ये समझाते हुए नजर आते हैं कि गेम में उन्हें किस तरह खुद पर कंट्रोल रखना चाहिए। फिलहाल इसका असर सिद्धार्थ पर कुछ हद तक पड़ते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन इस बीच खबर ये आ रही है कि सलमान ने अपने आगामी प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को लेने का फैसला कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications