रश्मि देसाई- देवोलीना की टूट गई Bigg Boss दोस्ती, ट्वीट पर निकाली भड़ास- तू आयी क्यों नहीं !
बिग बॅास 13 में इस बार कई रिश्ते सामने दिखाई दिए। इसमें से एक खास दोस्ती रही है रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की। बिग बॅास के घर में रहने के पहले दिन से लेकर शो के आखिरी दिन तक देवोलीना घर में रहते हुए और शो से बाहर निकलने के बाद भी पूरी तरह से रश्मि देसाई का साथ फाइनल तक देती हुई आयीं।
लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि रश्मि देसाई और देवोलीना के बीच की दोस्ती टूट चुकी है। जिसकी आवाज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दे रही है।

दोनों के ट्टीट से ये साफ पता चल रहा है कि बिग बॅास 13 के खत्म होने के बाद अभी तक दोनों की मुलाकात नहीं हुई है। ऐसा मालूम होता है रश्मि देसाई और देवोलीना एक दूसरे को अनदेखा करने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications