OMG: 8 साल बाद सलमान खान ला रहे हैं..2018 का ब्लाॅकबस्टर सरप्राइज!
टाइगर जिंदा है की रिलीज से पहले इससे बड़ी खबर सलमान के फैंस के लिए हो ही नहीं सकती है। इधर बिग बॉस खत्म होने के साथ सलमान एक नए ब्लॉकबस्टर के साथ धमाका मचाने के लिए तैयार हैं।
सलमान खान जल्द ही दस का दम के अगले सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं।दस का दम कौन होस्ट करेगा इसको सस्पेंस में रखते हुए सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के कार्यकारी उपाध्यक्ष दानिश खान ने बताया कि आखिर आप ही बताइए कि इस शो को भला कौन सा होस्ट कर सकता है।

सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे।इस महीने के अंत तक इसकी घोषणा की जा सकती है। वह आगे कहते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के बाद दस का दम हमारे फोकस में हैं।
चैनल का प्लान है कि केबीसी की तरह दस का दम को भी नए फीचर के साथ पेश किया जाए। 2008 में इस शो का पहला सीजन आया था। दूसरा सीजन 2009 में आया था।
अब सीधे 8 साल बाद यह शो सलमान के साथ वापसी कर रहा हैष जनवरी या फरवरी में यह शो ऑन एयर हो सकता है। यानी बिग बॅास के बाद बैक टू बैक सलमान टीवी शो में नजर आयेंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान के लिए बिग बॅास से ज्यादा दस का दम फायदेमंद हो सकता है। यहां देखिए ..


Click it and Unblock the Notifications
