BIGG BOSS के बाद..किचन KING बनेंगे सलमान..अक्षय कुमार को तगड़ी टक्कर!
बिग बॅास 11 के पूरे सीजन में केवल शिल्पा शिंदे और सलमान खान की चर्चा रही। पूरे शो के दौरान सलमान शिल्पा का साथ देते हुए नजर आएं। यहां तक कि शिल्पा ने 5000 से अधिक रोटी बनाने का भी रिकॅार्ड बनाया है।
शायद यही वजह है कि सलमान अब कुकिंग शो करने के लिए भी तैयार हैं। बिग बॅास फिनाले के दिन मेकर्स के साथ सलमान ने कई नए आइडिया पर बातचीत की।

इसी दौरान किसी ने कुकिंग शो का आइडिया दिया। मिली जानकारी के अनुसार सलमान के सामने किसी ने राय रखी कि इस तरह का कुकिंग शो होना चाहिए जहां सेलिब्रिटी और कॅामन के बीच खाना बनाने की प्रतियोगिता हो।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान ने इस तरह को शो को लेकर हामी भर दी है।इससे पहले अक्षय कुमार मास्टर सेफ होस्ट और जज कर चुके हैं।यानी अगर बिग बॅास 12 से पहले सलमान कुकिंग शो होस्ट करते नजर आएं तो चौंकना मत।
बहरहाल,यहां देखिए 2017 में बंद हुए टीवी सुपरस्टार के शो की लिस्ट जिनके बंद होने का दुख आपको हमेशा रहेगा...


Click it and Unblock the Notifications
