बिग बॅास के फैंस के लिए SHOCKING खबर...''बिग ब्रदर''...ब्लॅाकबस्टर एंट्री...
Recommended Video

बिग बॅास के अब तक के सभी सीजन को देखा जाए तो यह सीजन काफी अलग रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट रहें।
जो शो से निकलने के बाद भी लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फेहरिस्त में सबसे पहले नाम आता है, अर्शी खान का। जी हां, अर्शी बिग बॅास 11 के बाद नया धमाका करने की प्लानिंग कर रही हैं।

अर्शी बिग बॅास के ब्रिटिश संस्करण सेलिब्रिटी बिग ब्रदर में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। बकौल अर्शी, मैं बिग ब्रदर के लिए तैयार हूं।
मैंने बिग बॅास के अपने सफर से इस बात का जोड़ घटाव कर लिया है कि मुझे बिग ब्रदर में क्या करना है और क्या नहीं करना है। मैं बिग ब्रदर के जरिए भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं।
गौरतलब है कि इससे पहले बिग ब्रदर का हिस्सा शिल्पा शेट्टी बनने के साथ वह इस शो के 5 वें सीजन की विनर भी रही हैं।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के अब तक के विदेशी कंटेस्टेंट की झलक जो आपके होश उड़ा देंगे..


Click it and Unblock the Notifications
