बिग बॉस के बाद मनोज तिवारी देंगे 'धोखा'
मनोज तिवारी और उनके भोजपुरी फैंस का आरोप है कि बिग बॉस से उन्हे साजिशन निकाला गया और ये उत्तर भारतीयों का अपमान है। कहा जा रहा है कि मनोज तिवारी ने कलर्स से एसएमएस विवरण मांगा है जिसके आधार पर वह जानेंगे कि उन्हे अश्मित पटेल से कैसे कम वोट मिले। मनोज तिवारी बिहारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भोजपुरी समुदाय के काफी करीब माने जाते हैं। उनके बनाए और गाए गीत हर भोजपुरी व्यक्ति के मोबाइल की शोभा जरूर बढ़ाते हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब मनोज तिवारी एक और अहम रोल निभाने जा रहे हैं। यह अहम रोल है 'धोखा'। दरअसल मनोज तिवारी बिग बॉस से निकलने के बाद खाली हैं इसलिए शोर मचा रहे हैं, ऐसा नहीं हैं। उनके पास एक फिल्म का ऑफर है, इस फिल्म का नाम है धोखा। इस फिल्म में मनोज तिवारी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी समाजवादी पार्टी से धोखा खाए नेता अमर सिंह की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अमर सिंह के सपा से मोहभंग के अनुभव पर आधारित है।
अमर सिंह का सपा और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मोहभंग यूपी की राजनीति का हालिया कांड है। जिसमें भले ही यूपी की जनता की कोई खास दिलचस्पी नहीं है लेकिन सदैव से फिल्म कलाकारों को अपना भाई-बन्धु मानने वाले अमर सिंह फिल्म के माध्यम से ये बताने पर आमादा हैं कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है। इस फिल्म में संजय दत्त भी एक अहम किरदार में होंगे। संजय दत्त अमर सिंह के बेहद करीबी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











