सलमान के 2019 ईद धमाका से पहले तांडव के लिए हो जाइए तैयार,बिग सरप्राइज !
छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के बीच इन दिनों वेबसीरीज की एंट्री हुई है। क्या छोट और क्या बड़ा। हर सुपरस्टार वेबसीरीज के जरिए वेब फिल्मों में एंट्री लेने की प्लानिंग कर रहा है।
मुमकिन है कि जल्द सलमान भी किसी वेबसीरीज में नजर आए। जी हां, सलमान खान इन दिनों अली अब्बाज जफर की बहुप्रतिक्षित फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं। भारत के बाद सलमान दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

इसके साथ उनके पास दस का दम 3,रेस 3 की प्रमोशन और बिग बॅास 12 लांच भी है। लेकिन इन सबके बीच अब खबर यह आ रही है कि भारत के बाद अली अब्बाज जफर एक तगड़ी प्लानिंग करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अली अब्बास जफर भारत के बाद वेबसीरीज तांडव बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
यह कहानी राजनीती के ईद -गिर्द बुनी गई है। जहां पर यूपी के गांव का एक लड़का राजनीती में एंट्री लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में ऐसा कुछ होता है कि वह लोगों के लिए तांडव बन जाता है।
फिलहाल इस वेबसीरीज को लेकर किसी भी तरह की कास्टिंग नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि क्या हर बार की तरह इस बार भी अली सलमान को अपने साथ लेत हैं या फिर किसी दूसरे स्टार के साथ तांडव करते हैं।
बहरहाल,यहां देखिए 2018 में धमाका करने वाली और धमाका कर चुकी इन 7 वेबसीरीज के नाम


Click it and Unblock the Notifications
