अर्जुन कपूर के बाद मलाईका अरोड़ा भी कोरोना पॉज़िटिव, शो पर सात लोग मिले थे पॉज़िटिव
कुछ घंटो पहले ही अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया है कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं और घर में क्वारंटीन कर रहे हैं। और अब इंटरटेनमेंट टाईम्स को अमृता अरोड़ा ने कंफर्म किया है कि मलाईका अरोड़ा भी कोरोना पॉज़िटिव हैं।
गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा के सोनी टीवी के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर के सेट पर हाल ही में सात लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।

इसके बाद पूरी टीम ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। शो की शूटिंग तुरंत बंद कर दी गई थी। और पूरे सेट को सैनिटाइज़ करवाया गया था। मुमकिन है कि मलाईका को भी इसी कारण संक्रमण हुआ।
गौैरतलब है कि जिस तरह देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और जिस तरह पूरी सुरक्षा और एहतियात बरतने के बावजूद, रोज़ किसी ना किसी सेट पर कोई ना कोई पॉज़िटिव निकल रहा है, ऐसे में कब तक और किस स्थिति में फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग जारी रहेगी, ये कह पाना काफी मुश्किल हैं।


Click it and Unblock the Notifications