2019 का बड़ा धमाका, अक्षय कुमार के बाद प्रियंका चोपड़ा की जबरदस्त एंट्री, बिग सरप्राइज !
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बैक टू बैक बॅालीवुड के कई बड़े नाम वेब सीरीज का हिस्सा बनते जा रहे हैं। पिछले साल इस रेस में सैफ अली खान से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी शामिल हुए।
वहीं इस साल भी कई स्टार्स अपने इंतजार के लिए बैठे हुए हैं। हाल ही में इस बात की जानकारी सामने आयी कि अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर अगली वेब सीरीज 'द एंड' के लिए अपना लीड एक्टर एनाउंस किया। अब इस फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल होने जा रहा है।
निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका की पर्दे पर वापसी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हिंदी फिल्मों के लिहाज से प्रियंका के कमबैक का भारत के फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ये खबर आयी है कि प्रियंका भी वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

अमेजन प्रमुख जेनिफर साल्के ने एक चैनल से बातचीत में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा एक अद्भुत बिजनेसवुमेन हैं। जल्द ही वह एक प्रोजेक्ट को लेकर अमेजन प्राइम के साथ अपना करार कर रही हैं। जिसकी घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी।
बहरहाल,यहां देखते हैं उन वेब सीरीज के नाम जिनको देखे बिना आप रह नहीं पायेंगे। Must Watch..


Click it and Unblock the Notifications