बेयर ग्रिल्स के शो में अजय देवगन का जबरदस्त एक्शन, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार और लोकप्रियता के मामले में अजय देवगन की गिनती टॅाप पर होती है। ऐसे में अजय देवगन एक बड़े रिएलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ये टीवी की दुनिया का सबसे स्पेशल शो है। हम बात कर रहे हैं सबसे प्रभावी इंटरनेशनल शो इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स का। , इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स के दर्शकों की पहुंच देश के साथ विदेश में भी है। इस शो का बड़ा हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं अजय देवगन।

अजय देवगन फिल्मों में अपनी एक्शन और एडवेंचर के लिए जाने जाते हैं। इसी का एक बड़ा उदाहरण और साथ ही में फिल्म इंडस्ट्री और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर अजय देवगन अपने मन की बात करते हुए इस शो में एक्शन भी करते हुए दिखाई देंगे। अजय देवगन अपनी कई फिल्मों में खतरों का सामना करते हुए नजर आ चुके हैं। इसी के साथ वो डिस्कवरी चैनल के हाई टीआरपी शो इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में दिखाई देने वाले हैं।

Ajay Devgn

इसकी शूटिंग भी अजय देवगन ने कर दी है। डिस्कवरी चैनल के इस शो में इससे पहले भारत फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नाम रजनीकांत और अक्षय कुमार पहले भी नजर आ चुके हैं। भारक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके है। जिसे टीवी पर सबसे अधिक टीआरपी भी मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन इस खास एपिसोड की शूटिंग के लिए मालदीव भी जा चुके हैं। रविवार को इसकी शूटिंग हुई है। अजय देवगन ये साथ एक और गेस्ट इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि वो नाम किसका है। जाहिर सी बात है कि बेयर ग्रिल्स के इस एडवेंचरस सफर पर अजय देवगन को देखना फैंस के लिए बड़ा ट्रीट होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X