अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन करेंगे फैंस के लिए बड़ा धमाका, 2019 का बिग सरप्राइज !

By Prachi Dixit

अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हो गई। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एक्शन और कॅामेडी से अजय देवगन बैक टू बैक बड़े पर्दे पर सुपरहिट की लंबी फेहरिस्त लगाते हुए आ रहे हैं। लेकिन इसके साथ अजय देवगन एक और काम करने जा रहे है जो कि उनके फैंस के लिए 2019 का बड़ा सरप्राइज साबित होने वाला है।

आपको बता दें कि बॅालीवुड के कई सुपरस्टार्स इन दिनों वेब सीरीज की तरफ अपने करियर की गाड़ी मोड़ रहे हैं। इस कतार में अब अजय देवगन का नाम जुड़ने जा रहा है। इसका खुलासा खुद अजय ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया। जब अजय से पूछा गया है कि क्या आप वेब मीडियम में कदम रखने की सोच रहे हैं।

Ajay Devgn,

तो इस पर जवाब देते हुए अजय ने कहा कि एक प्रोडक्शन हाउस के तौर पर हम वेब सीरीज बना रहे हैं। लेकिन कलाकार के तौर पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। मुझे खुद इसकी जानकारी नहीं है कि मैं कब वेब में एंट्री करूंगा। मैं एक अच्छी और खास कहानी की तलाश में हूं।

जैसे ही मेरे हाथ कोई बेहतरीन कहानी लगती है, ठीक उसी समय मैं वेब सीरीज का काम शुरू कर दूंगा। वैसे क्या आप जानते हैं कि बॅालीवुड के कौन से सुपरस्टार्स वेब सीरीज से चर्चा में हैं...यहां देखिए उनके नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X