24 के बाद लोग मुझे निकिता कहने लगे : मंदिरा

लंबे समय के बाद टीवी पर बतौर अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने पर्दे पर वापसी की है। अनिल कपूर के मशहूर शो '24' के जरिये मंदिरा ने निकिता बनकर सबका मन मोह लिया है तभी तो खुद मंदिरा ने कहा कि अब लोग उन्हें मंदिरा नहीं बल्कि निकिता राय कहकर बुलाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से मंदिरा इन दिनों बेहद खुश हैं।

खुद मंदिरा अपनी इस सक्सेस से हैरान हैं, मंदिरा ने कहा, "धारावाहिक के प्रभाव से दूर नहीं जा पा रही हूं। मैं जहां जाती हूं लोग देखकर 'निकिता' कहकर पुकारते हैं, ठीक वैसे ही जैसे 19 वर्ष पूर्व मेरे लिए 'शांति' का प्रयोग किया करते थे। संभवत: उनके नन्हे-मुन्ने बेटे को छोड़कर हर कोई '24' का आनंद लेता है। उनका बेटा सोते वक्त मां को खोजता है।

मंदिरा ने कहा, "पिछले पांच दिनों से हम रात में शूटिंग कर रहे हैं और मेरे बेटे को मेरे बिना रहना पड़ रहा है। आमतौर पर वह मुझे कसकर पकड़कर सोता है। इसलिए जब मैं सेट पर जासूस निकिता के रूप में हूं तब भी मुझे इसकी फिक्र होती है कि मेरा बेटा मेरे बिना कैसा होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 19 वर्ष पूर्व किए गए 'शांति' की अपेक्षा मैं अब अधिक अच्छी दिखती हूं और ज्यादा अच्छा महसूस करती हूं।"

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मंदिरा का किरदार निभाकर इस अभिनेत्री ने सिहरन पैदा कर दी थी। उन्होंने कहा, "लोगों ने धारावाहिक और मेरे किरदार को अपनाया है। अगर मैं सचिन तेंदुलकर के बारे में ट्वीट करती हूं तो वे '24' के बारे में ट्वीट करते हैं।

गौरतलब है कि मंदिरा बेदी ने 24 में जासूस का रोल निभा रही है,निकिता रॉय बहुत बहादुर और होशियार हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X