शादी के एक महीने बाद ही शुरू हुई हिना खान की सास संग खटपट ? वीडियो देख लोग बोले- ये तो गई अब...

Hina Khan Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से काफी चर्चाओं में आईं। यहां तक की लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि आज भी लोग उन्हें अक्षरा के नाम से पुकारते हैं। इन दिनों हिना खान किसी भी टीवी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव है कि वह आए दिनों हेडलाइन में आ जाती हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं हिना
बता दें कि हिना खान ने एक महीने पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। रॉकी जितना गोल्डन टाइम में हिना खान के साथ रहे उतना ही वह हिना के कठिन समय में भी उनके साथ रहे। हिना को जब पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है तब से लेकर आज तक रॉकी हर एक कदम पर उनका साथ देते दिखे। रॉकी का यह व्यवहार देखकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की। शादी के बाद हिना खान ने भले ही अपने हनीमून फोटोज ना डाले हों, लेकिन रॉकी संग अपनी खिटपिट और अपने फनी वीडियोज़ वह शेयर करना नहीं भूलती हैं। अकसर हिना रॉकी के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती हैं जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आता है।
सास पर हंसने लगीं हिना खान
लेकिन इस बार तो हिना खान अपनी सास को ही वीडियो में ले आई हैं। हाल ही में हिना खान ने अपनी सास संग एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान अपनी सास को देखकर बुरी तरह हंसती नजर आती हैं। पहले तो वह सास के सामने हंसती हैं फिर वह अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं जिस वजह से वह कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं। इस वीडियो के साथ ही हिना ने अपने वीडियो पर कैप्शन दिया है- 'कुछ नहीं बस सासू मां ने बोला कि तुम मेरी बेटी जैसी हो।' इस शब्द को सुनकर हिना खान जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
यूजर्स ने यूं किए कमेंट
बता दें कि हिना के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम्हारी शादी को अभी 1 महीना ही हुआ है थोड़ा सब्र करो। वहीं दूसरे ने लिखा- लो अभी से ही सास से पंगा ले लिया ये तो गई अब। वहीं तीसरे ने लिखा- उनको सास बनने पर मजबूर मत करो तुम।


Click it and Unblock the Notifications