नीरज पांडे की स्पाई थ्रिलर 'स्पेशल ऑप्स 1.5' के लिए आफताब शिवदासानी फाइनल, शूटिंग शुरु

नीरज पांडे और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स ने 'स्पेशल ऑप्स 1.5.. द हिम्मत स्टोरी' के लिए आफताब शिवदासानी को साइन कर लिया है। यह उनके शो 'स्पेशल ऑप्स' के बाद स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स की अगली किस्त है, जिसे पिछले साल डिज़नी हॉटस्टार पर रिलीज़ किया था और सुपरहिट साबित हुआ था।

इस बारे में आफताब कहते हैं, "नीरज पांडे जैसे फिल्म निर्माता के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स का हिस्सा बन कर रोमांचित हूं, एक शो जिसे मैंने एक दर्शक के रूप में अच्छी तरह से एन्जॉय किया और अब मैं इसकी कास्ट के एक सदस्य के रूप में इसे अनुभव कर रहा हूं।"

Aftab Shivdasani

नीरज पांडे कहते हैं, "फ्राइडे स्टोरीटेलर्स में आफ़ताब शिवदासानी को शामिल कर के हमें अत्यंत खुशी हो रही है। हम उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।"

दर्शकों द्वारा जबरदस्त प्रतिक्रिया और हिम्मत सिंह के किरदार में उनकी रुचि ने निर्माताओं को 1.5 का सफ़र शुरू करने के लिए प्रेरित किया है। नीरज पांडे और उनकी टीम ने एक यूनिक स्पेशल ऑप्स 1.5 के साथ शुरुआत की है; जो न तो प्रीक्वल है और न ही सीक्वल है। इसके साथ दर्शकों को मुख्य नायक हिम्मत सिंह की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी।

श्रृंखला की शुरुआत हिम्मत सिंह को एक और मामला सौंपे जाने के साथ होगी, लेकिन डिफ्लेक्शन पॉइंट वही संसद हमला है जिसने घटनाओं की श्रृंखला शुरू की है।

स्पेशल ऑप्स का पहला सीज़न मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। केके मेनन के अलावा, सीरिज में सैयामी खेर, शरद केलकर, करण टक्कर, मुज़म्मिल इब्राहिम, सना खान, मेहर विज, दिव्या दत्ता, विनय पाठक और विपुल गुप्ता आदि ने भी अभिनय किया है।

'स्पेशल ऑप्स 1.5' की शूटिंग शुरू हो गयी है और अब, हम आफताब शिवदासानी और के के मेनन के अलावा अन्य कलाकारों को इस कलाकारों की टुकड़ी में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X