अफगानिस्तान में नुपुर अलंकार के जीजा पर खतरा, बोलीं- फोन पर बात हुई तालिबानियों का खौफ

By Filmibeat Desk

अफगानिस्तान संकट को लेकर दुनिया में शोर मचा हुआ है। अफगानिस्तान के गंभीर हालत से वहां के लोग एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए भाग रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने ये बताया है कि उनका एक करीबी भी अफगानिस्तान में हैं वहां के हालात काफी भयानक हैं।कई सारे भारतीय वहां फस गए हैं।

एक्ट्रेस नुपुर अलंकार के ब्रदर इन लॉ कौशल अग्रवाल भी अफगान में फंस गए हैं। हालत इस तरह गंभीर हैं कि नुपुर अलंकार बीते कुछ दिनों से कौशल अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन कौशल अग्रवाल लापता हो गए हैं। नुपुर और उनकी बहन की चिंता बढ़ती जा रही हैं। नुपुर ने बताया कि उनकी बहन के पति अफगानिस्तान के कंधार में फंसे हुए हैं।

Nupur Alankar’

एक चैनल से बातचीत में नुपुर अलंकार ने बताया कि अफगान के हालात बढ़ते दिन और समय के साथ खराब होते जा रहे हैं। मैं और मेरी बहन दो दिन से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बातचीत में नुपुर अंलकार ने अपना दर्द जाहिर किया। साथ ही सरकार से मदद भी मांगी है।

अफगानिस्तान में फंस गए

अफगानिस्तान में फंस गए

हमारी कोई बात नहीं हो पा रही हैं। कौशल अग्रवाल 15 अगस्त को फ्लाइट लेकर भारत वापस आने वाले थे। उसी वक्त वहां के हालात गंभीर हो गए। अब उनसे हमारा कोई संपर्क नहीं हो रहा है। कौशल अग्रवाल वहां पर फंसे हुए हैं।कौशल अग्रवाल अपने ड्रायफ्रूट के बिज़नेस के लिए अफगानिस्तान पिछले महीने गए हुए थे।नुपुर ने मीडिया से बातचीत में बोला कि वो फिलहाल सुरक्षित हैं लेकिन वहां पर खतरे का माहौल बना हुआ है।

नुपुर अलंकार ने बताया कि कौशल ने दाढ़ी बना ली

नुपुर अलंकार ने बताया कि कौशल ने दाढ़ी बना ली

नुपुर अलंकार ने कौशल अग्रवाल से आखरी बातचीत का भी जिक्र किया हैं। नुपुर अलंकार ने बताया कि कौशल जहां रहते हैं वहां पर बिजली और पानी की सुविधा नहीं हैं। कई दफा गाड़ी की बैटरी से मोबाइल चार्ज करना होता हैं। यहां तक कि घर की छत से फायरिंग की भी आवाज आती रहती थी। हालत खराब होने से पहले कौशल अजीब हरकत करने लगे थें, उन्होंने अपनी दाढ़ी बड़ा ली थी। बोला था की बिना दाढ़ी के किसी को यहां रहने की इजाजत नहीं हैं।खाने में कौशल अग्रवाल लाल रंग की ब्रेड खाने लगे थे। पहले जहां कुश होकर बात करते थे वो वहीं सहम कर बहुत कम बात करना शुरू कर दिया था। उनकी ऐसी हालत देखकर उन्हें भारत आने के लिए कहा था। अब उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है।

नुपुर अलंकार ने मांगी मदद

नुपुर अलंकार ने मांगी मदद

नुपुर ने कहा की वो कौशल अग्रवाल की जानकारी के लिए सरकार से भी संपर्क में हैं। इंडियन एंबेसी को कई मेल कर नुपुर ने जानकारी लेने की कोशिश की हैं।इंडियन अंबेसी के नंबर पर लगातर फोन भी किया हैं। लेकिन नुपुर तक अभी भी कौशल अग्रवाल की कोई जानकारी नहीं पहुंची हैं।नुपुर और उनकी बहन ने सरकार से मदद की अपील की है और बोला है उन्हें कौशल अग्रवाल की जानकारी जुटाने और उनसे सम्पर्क करने में मदद करें। साथ ही कौशल अग्रवाल को भारत आने में भी सहायता दें।नूपुर अलंकार ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा है कि कोई हमारी मदद नहीं कर रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा है कि सरकार तक हमारी बात कैसे पहुंचाई जाए। अपनी बहन का दुख बताते हुए नुपुर ने कहा की उनके दो जुड़वा बच्चे हैं। कौशल के अलावा कोई संभालने और कमाने वाला नहीं हैं। मेरी बहन का रोकर बुरा हाल है।

तालिबानियों का आदेश अफगानिस्तान में

तालिबानियों का आदेश अफगानिस्तान में

फिलहाल ये जानकारी सामने आयी है कि वो कौशल अग्रवाल अपने दोस्त के साथ दफ्तर में रह रहे हैं। तालिबानियों ने शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल नेटवर्क को रोकने का आदेश दिया है। इसलिए कौशल अग्रवाल की परिवार से बात 6 बजे से पहले और सुबह 6 बडे के बाद ही बात कर सकते हैं। वहां पर बिजली और पानी भी काफी कम है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X