एक बार फिर से बिग बॉस में दिखेगी एडल्ट स्टार

एक बार फिर से बिग बॉस में एडल्ट स्टार की एंट्री होने वाली हैं। इस बार एंट्री होगी अमेरिकन इंडियन पोर्नस्टार प्रिया राय की। आपको बता दें प्रिया राय भी सन्नी लियोन की तरह ही भारतीय मूल की है लेकिन वो सन्नी लियोन की तरह पोर्न इंडस्ट्री का बड़ा तो नहीं लेकिन जाना-माना नाम जरूर हैं।

प्रिया का जन्म राजधानी दिल्ली में 25 दिसंबर 1977 में हुआ था, प्रिया का असली नाम प्रिया अंजली राय है। प्रिया के असली मां-बाप ने उन्हें जन्म के दो साल बाद छोड़ दिया था जिसके बाद उन्हें एक अमेरिकन जोड़े ने गोद लिया था। अमेरिका में रहने वाली प्रिया ने आर्थिक हालात को सुधारने के लिए पोर्न फिल्म की ओर रूख किया और आज पोर्न इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गयी हैं।

Priya Rai, Sunny Leone
बिग बॉस सीजन 6 की शुरूआत होने पर होस्ट सलमान खान ने दावा किया था इस बार का शो फैमिली होगा लोगों को कोई शिकायत नहीं होगी लेकिन लगता है कि हर बार की तरह इस बार भी उनके दावे सारे बेकार ही हुए क्योंकि पोर्न कलाकार को लाने के पीछे केवल शो की टीआरपी को बढ़ाना है, शो की गुणवक्ता से कुछ भी लेना देना नहीं है।

खबर है कि प्रिया को वाइल्ड कार्ड की एंट्री के जरिये प्रवेश मिलेगा। पिछले हफ्ते लेस्बियन मु्द्दे पर विख्यात होने वाली मिंक बरार को वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश दिया गया है।

अब यह सोचने वाली बात है कि हॉट कलाकारों को शो में प्रवेश कराकर आखिर शो वाले साफ-सुथरा शो कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं। खैर देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रिया, सन्नी की तरह शो की टीआरपी को ऊपर ले जा पाती है कि नहीं? आपको बता दें प्रिया को एंट्री को इसी हफ्ते मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X