Alert..अब 'एडल्ट' (A) होगा कपिल का शो..इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री
कपिल शर्मा शो से जुड़ी ये खबर बेहद चौंकाने वाली है। द कपिल शर्मा शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए एडल्ट फिल्म की एक्ट्रेस की एंट्री शो में होगी।
बीते दिनों एक खबर आयी थी कि कपिल ने एक एपिसोड में डबल मीनिंग के जोक का इस्तेमाल किया। वहीं कॅामेडियन अभिजीत गांगुली ने कपिल पर जोक चोरी करने का आरोप भी लगाया।
इन सबके बीच द कपिल शर्मा शो की गिरती हुई टीआरपी ने कपिल को परेशान कर रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए कपिल ने बेहद बोल्ड प्लानिंग की है।
Shock..बालिका वधु की स्टार एक्ट्रेस..नाइट क्लब में छेड़छाड़..बड़ा हादसा..
दरअसल कपिल के शो को वापस सुपरहिट बनाने के लिए इसमें अब नई कड़ी के तौर पर अभिनेत्री मोनिका कैस्टेलिनो का नाम जुड़ गया है। आपको शायद पता नहीं होगा लेकिन मोनिका कई नो मेन अलॉड और कामसुंदरी जैसी एडल्ट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

इस योजना के जरिए कपिल शर्मा शो में ग्लैमर की एंट्री होने जा रही है। इससे पहले शो की कमान कपिल ,सुनील ,चंदन और अली असगर के हाथ में थी। सभी ने अपने टैलेंट से इस शो की पकड़ जमाए रखी थी। लेकिन सुनील के साथ अली और चंदन के अलविदा कहने के बाद इस शो की टीआरपी जमीन पर आ गिरी है।
ऐसे में मोनिका की एंट्री से द कपिल शर्मा शो को कितना फायदा होगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बहरहाल, आइए चलिए जानते हैं कि मोनिका की एंट्री करने के पीछे की वजह कपिल के लिए क्या रही होगी। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications