अदनान शेख ने भी की अपनी बहन के खिलाफ FIR! बोले- जो गलत करेगा वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा...

Adnan Sheikh also filed FIR against his sister: बिग बॉस OTT 3 से लाइमलाइट में आने वाले अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अदनान अपनी शादी के चार दिन भी खुशी से नहीं बिता पाए कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। वो भी किसी और ने नहीं बल्कि अदनान की बहन ने ही उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
इफत ने लगाया शारीरिक हिंसा का आरोप
अदनान की बहन का कहना है कि उनके भाई ने उन्हें बुरी तरह पीटा है। इफत ने अदनान पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया है। इसके अलावा अदनान की बहन का कहना है कि उन्होंने जिससे शादी की है वह आएशा नहीं बल्कि रिद्धि जाधव हैं। उन्होंने धर्म बदलकर शादी की है। रिद्धि के घर वालों ने पहले ही उन्हें घर से निकाल दिया था। वह एक साल से अदनान के साथ रह रही हैं। इसके अलावा इफत ने रिद्धि का चेहरा भी सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है।
अदनान की बहन ने लगाए कई आरोप
बता दें कि अदनान की बहन लंबे समय से मीडिया में बनी हुई हैं, लेकिन अदनान ने इस बारे में एक भी बार पब्लिक में आकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में अदनान ने इस मामले पर स्टेंटमेंट दिया है। विरल भियानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अदनान इस मुद्दे पर खुलकर बात करते नजर आते हैं।
मंबई पुलिस पर है भरोसा
अदनान कहते हैं कि- मेरी लीगल टीम लगी हुई है, FIR मैंने भी किया हुआ है। जो भी चल रहा है कुछ भी छिपेगा नहीं। मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा है। जो गलत करेगा वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।


Click it and Unblock the Notifications