Adnan Shaikh की बहन ने लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- 'उसकी बीवी को मां-बाप ने निकाल दिया था और एक साल से वो...'

Adnan Shaikh Sister Iffat Allegations: बिग बॉस OTT3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख की शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि बखेड़ा उठना शुरू हो गया। अदनान शेख ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर ली और इस शादी के बाद से अदनान की बहन ने कॉन्ट्रोवर्सी शुरू कर दी।
Adnan Shaikh पर उनकी बहन ने लगाया आरोप
अदनान शेख की बहन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अदनान पर और उनके ससुर पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है। एक चौंकाने वाले खुलासे में, इफत ने यह भी दावा किया कि अदनान की पत्नी का असली नाम रिद्धि जाधव है। इफत के अनुसार, हिंदू परिवार में जन्मी रिद्धि ने अदनान से शादी करने से पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम आयशा शेख रख लिया था।
Adnan Shaikh की बहन ने शेयर की थी यूट्यूबर की पत्नी की फोटो
इफत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आयशा की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका चेहरा लोगों के सामने आ गया। इन तस्वीरों ने विवाद को और हवा दे दी है, क्योंकि आयशा ने पहले ही मीडिया से अनुरोध किया था कि वे उनकी शादी के दौरान उनके चेहरे की कोई भी तस्वीर पब्लिश ना करें।
Adnan Shaikh की बहन ने लगाया मारपीट का आरोप
मामला तब और बिगड़ गया जब ऐसी खबरें सामने आईं कि अदनान ने अपनी बहन को कथित तौर पर मारा क्योंकि उन्होंने यूट्यूबर की पत्नी की तस्वीरें लीक कर दी थीं, जिसके बाद मौजूदा कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई। गोरेगांव के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी इफत ने पुष्टि की कि मारपीट के लिए उन्होंने उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इसी मामले में अब इफत का एक और चौंकाने वाला बयाना आया है और इस बार इफत ने बताया है कि अदनान ने अपनी शादी में पत्नी का चेहरा छुपाया था, क्योंकि उन्हें डर था कि हर कोई उनकी पत्नी को पहचान लेगा क्योंकि 2 साल पहले आयशा उर्फ ऋद्धि के माता-पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया था और वो एक साल से अदनान के साथ रह रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











