मशहूर स्टार को उठी घर बसाने की तलब, 26 दिनों में कर दिया निकाह का ऐलान

Adnan Shaikh Nikaah

Adnan Shaikh Nikaah: एक वक्त था जब अदनान शेख ने एक खास पहचान टिकटॉक के जरिए बनाई थी। लेकिन अभी के समय पर वह सोशल मीडिया के स्टार बन गए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है। अदनान को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी देखा गया था और 7 दिन के अंदर शो से वह बाहर हो गए थे।

लेकिन अब आपको बता दें कि अदनान शेख इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह 24 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड आयशा शेख के साथ में निकाह करने जा रहे हैं। इसके बाद में 25 सितंबर को वलीमा भी होगा।

अदनान शेख ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं और आयशा 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन मैं बाकी की सभी डिटेल को प्राइवेट रखना चाहता हूं। मैं अपने निकाह को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और मैंने कैटरिंग से लेकर हॉल तक सारी चीजों का बहुत ध्यान रखा है। मेरी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है।"

अदनान शेख ने आगे कहा कि "मैं एक जिम्मेदार इंसान तो पहले से ही था और अब जिम्मेदार पति भी बनने वाला हूं। मैं 30 साल का हो चुका हूं और लंबे समय से अपनी शादी का इंतजार भी कर रहा हूं। बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि मैं जल्दी शादी कर रहा हूं। लेकिन सच कहूं तो 35 और 40 साल की उम्र में शादी करना सही नहीं है।"

अदनान शेख ने इस पर यह भी कहा कि "इस उम्र में बच्चे संभालना मुश्किल हो जाता है। मैं तो सबको यही सलाह देता हूं कि सही समय पर शादी कर लेनी चाहिए।" हालांकि अब अदनान शेख के फैंस उनका शादी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही उनकी और आयशा की आने वाली नई जिंदगी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

Read more about: adnan shaikh bollywood television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X