दुखी हैं अदनान सामी

कई ऐसे प्रतिभागी आये जिन्हें संगीत के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है। इसके बावजूद वे शो में हिस्सा ले लेते हैं। उन्हें दुख तब हुआ जब एक प्रतिभागी ने कहा कि सर मैंने मोबाइल पर सुन सुन कर गाना सीखा है। किसी ने कहा कि मैंने टीवी देख कर गाना सीखा है। अदनान ने कहा है कि वह बहुत परेशान हैं कि किस तरह से ट्रेंड खराब हो रहा है।
चूंकि लोग अब संगीत को मजाक समझ लिया है। लोगों को लगता है कि वे सिर्फ आये और कुछ भी गाकर निकल जायें, जो उन्हें पसंद नहीं है। अदनान सामी ने कहा है कि वे चाहते हैं कि वे अच्छे तरीके से बच्चों को गीत सिखायें। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई टीवी कभी म्यूजिक गुरु नहीं बन सकता। यह सब संगीत का मजाक उड़ाना है। यह गलत है।


Click it and Unblock the Notifications











