..................... adnaan shaikh's wife reached the reception wearing mask, shivani kumari, jannat zubair, faizu attend function - Hindi Filmibeat

मास्क पहनकर रिसेप्शन में पहुंचीं अदनान शेख की बेगम, लोग बोले- ये पर्दा हटा दो जरा मुखड़ा दिखा दो...

adnaan shaikh

Adnaan Shaikh's Reception Video Viral: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss) में नजर आने वाले अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले दिनों अदनान के हल्दी और शादी के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वहीं हाल ही में अदनान शेख ने एक आलीशान रिसेप्शन रखा है जिसमें उनके रिश्तेदार और तमाम दोस्त शामिल हुए हैं। वहीं कई सेलिब्रिटीज़ भी अदनान के रिसेप्शन में रौनक जमाते नजर आए।

चेहरे पर मास्क लगाई दिखीं अदनान की बेगम आएशा
बता दें कि अदनान शेख का रिसेप्शन काफी धूमधाम में किया गया। इस खास मौके पर देखा गया कि जहां अदनान शेख ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी बेगम लाल रंग के खूबसूरत हैवी सूट के साथ ही हैवी ज्वैलरी और मास्क लगाई नजर आईं। फैन्स और मेहमानों को इंतजार था कि शायद अदनान की बेगम अपना चेहरा दिखाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मीठी आवाज में आएशा ने किया पैप्स को विश
जैसे ही आएशा अदनान के साथ आईं। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। वहीं पैपराजी ने अदनान और उनकी बेगम को शादी की बधाई दी। पहले हो आएशा अपने चेहरे के साथ-साथ कुछ बोलने से भी खुद को रोकती हैं, लेकिन बाद में वह पैपराजी को विश करती है। वहीं आएशा की मीठी आवाज सुन अदनान शर्माते नजर आते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा- ये पर्दा हटा दो जरा मुखड़ा दिखा दो तो वहीं दूसरे ने कहा भाभी जी कम से कम एक बार तो चेहरा दिखा देतीं आप।

रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे
आपको बता दें कि अदनान के रिसेप्शन में कई सितारे पहुंचे बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर सना मकबूल, विशाल पांडे, जन्नत जुबैर रहमानी, फैजल शेख, शिवानी कुमारी ने जमकर पार्टी में चार चांद लगाए। बता दें कि शिवानी ने तो आएशा की जमकर तारीफ भी की। बिग बॉस के बाद सभी पहली बार रीयूनियन करते भी नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X