Adnaan Shaikh की पत्नी का चेहरा हुआ रिवील, ऐसी दिखती हैं आयशा शेख, तस्वीरें हुईं वायरल

Adnaan Shaikh Wife Ayesh Face Reveal: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुके अदनान शेख इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 25 सितंबर को उन्होंने आयशा शेख के साथ में शादी की। उनकी शादी में काफी सारे इन्फ्लुएंस शामिल हुए जिसमें विशाल पांडे से लेकर जन्नत जुबेर और सना मकबूल का नाम भी शामिल है।
लेकिन अब इसी बीच अदनान शेख की बहन इफत ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए और FIR भी दर्ज करवाई। इसके बाद से लगातार वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन एक बात और गौर करने वाली है कि अदनान शेख ने अपनी पत्नी आयशा का फेस रिवील नहीं किया और पूरी शादी में भी वह अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आई थी।
लेकिन अब हाल ही में अदनान शेख की बहन ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाया है। उनका असली नाम रिद्धि जाधव है। अदनान शेख की बहन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी शेयर करते हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया। जिसमें उन्होंने आयशा यानी कि रिद्धि का चेहरा भी रिवील कर दिया।
अब हाल ही में टेली ग्लैम द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है और इसके मुताबिक अदनान शेख की पत्नी कैबिन क्रू रह चुकी है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद में अदनान शेख काफी भड़के हुए नजर आए और उन्होंने उसे वीडियो को डिलीट करने के लिए भी कहा जिसका स्क्रीनशॉट इस वीडियो में नजर आ रहा है।
खबर तो यह भी है कि अदनान शेख ने नवंबर 2023 में ही आयशा शेख के साथ में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। बाद में दोनों दुबई चले गए थे और 25 सितंबर को अदनान शेख ने आयशा के साथ धूमधाम से सभी रीति रिवाज के साथ में शादी की। यहां पर उनके संगीत से लेकर रिसेप्शन सेरेमनी में काफी सारे सितारे भी शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications











