..................... Adnaan Shaikh Sister Claims That Ayesha Shaikh Converted Her Religion From Hinduism - Hindi Filmibeat

VIDEO: अदनान शेख की 'बहन' इफत का बड़ा दावा, हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कर बनाया आयशा फिर किया निकाह

Adnaan Shaikh Converted Hindu Girl To Ayesha

Adnaan Shaikh Converted Hindu Girl To Ayesha: सोशल मीडिया के एक मशहूर इनफ्लुएंसर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आने वाले अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने आयशा शेख नाम की एक लड़की से शादी की है और अभी तक आयशा ने अपना चेहरा किसी को भी नहीं दिखाया है।

जो भी अदनान शेख के फैंस हैं वह उनकी पत्नी आयशा का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच अदनान शेख और उनकी पत्नी आयशा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें एक महिला दावा कर रही है कि वह अदनान शेख की रिश्ते में बहन लगती है।

साथ ही इस महिला ने यह भी दावा किया कि अदनान शेख ने जिस लड़की यानी कि आयशा से शादी की है वह एक हिंदू परिवार से आती है। उसका नाम रिद्धि हुआ करता था और अब उसने मुस्लिम धर्म अपना कर अपना नाम आयशा शेख रख लिया है। आयशा ने पूरे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ अदनान शेख के साथ में शादी की है।

अब अदनान शेख और उनकी पत्नी आयशा को लेकर यह खबर पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती हुई नजर आ रही है। आयशा ने शादी के हर एक फंक्शन में अपने चेहरे को कर किया हुआ था और मीडिया से भी इस बात की गुजारिश की थी कि वह आयशा की कोई भी तस्वीर को क्लिक न करें।

खबरों के अनुसार अदनान शेख और आयशा पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब आखिरकार उन्होंने शादी कर ली है। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी ज्यादा प्राइवेट रखा हुआ था। दोनों ने 24 सितंबर को निकाह किया है और दोनों की सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल भी हुई।

Read more about: adnaan shaikh ayesha shaikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X