Adnaan Shaikh के पिता ने बेटे को किया सपोर्ट और बेटी के खिलाफ उगला जहर, कहा- 'वो तो 18 की उम्र में ही...'

Adnan Shaikh Father On Iffat: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख और उनकी पत्नी रिद्धि जाधव, जिन्हें अब आयशा शेख के नाम से जाना जाता है, शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। अदनान की बहन इफ्फत शेख ने मशहूर सोशल मीडिया सनसनी और उनकी पत्नी आयशा पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने अदनान पर हिंसा करने और उनकी पत्नी आयशा पर उनके बीच चल रहे झगड़े का कारण होने का आरोप लगाया है।
Adnaan Shaikh के पिता ने बेटी पर लगाए इल्जाम
अदनान ने झगड़े पर कोई बयान देने से परहेज किया है और इफ्फत के आरोपों का पूरी तरह से जवाब भी नहीं दिया है। अब अदनान के पिता अब्दुल मबूद उनके सपोर्ट में सामने आए हैं और अपनी बेटी इफ्फत को ट्रोल किया है। इंडिया फोरम से बात करते हुए, अदनान के पिता ने बेटी इफ्फत के प्रति अपना दुख जाहिर किया और खुलासा किया कि वह 18 साल की उम्र में एक लड़के के साथ भाग गई थी, जब उसकी मां बीमार थी।
Adnaan Shaikh के पिता का खुलासा
उन्होंने कहा- 'तनाव 2018 में शुरू हुआ जब अदनान की मां गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। इस कठिन दौर के दौरान, इफ्फत, जो तब केवल 18 वर्ष की थी, उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से भागकर शादी करने का फैसला लिया, जिसके लाइफस्टाइल में शराब पीना और सिगरेट पीना शामिल था।' उन्होंने आगे कहा कि इफ्फत पर उसके ससुराल वाले उस पर दबाव बना रहे हैं और वह कभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं।
अदनान के पिता ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने और अदनान ने इफ्फत से ऐसे लड़के से शादी न करने को कहा था। हालांकि, इफ्फत ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि वे नहीं चाहते थे कि इफ्फत की शादी ऐसे लड़के से हो, फिर भी उन्होंने बेटी की खुशी के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी, लेकिन वह और अदनान उसमें शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें वह लड़का मंजूर नहीं था जिससे इफ्फत की शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह और अदनान इफ्फत की भलाई के लिए चिंतित थे।
Iffat Shaikh ने Adnaan पर लगाए इल्जाम
बता दें कि अदनान की बहन इफ्फत ने बिग बॉस ओटीटी फेम पर मारपीट करने और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारने का आरोप लगाया है। कुछ समय पहले इफ्फत ने कहा, 'उसने मुझे मारा, उसने मेरे ससुर को मारा, उसने यह सब सड़क पर किया। मैं चिल्लाती रही, किसी से इसे रिकॉर्ड करने के लिए कहती रही। उसने मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी।'


Click it and Unblock the Notifications











