पत्नी का धर्म बदलने पर Adnaan Shaikh ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- वो नाजायज...

Adnaan Shaikh

Adnaan Shaikh On Wife Ayesha Converted To Islam: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुके एक्टर और मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आए थे। इसके बाद में उनकी बहन इफत ने उन पर काफी गंभीर आरोप भी लगा दिए थे। अदनान शेख की बहन ने दावा किया था कि उन्होंने हिंदू लड़की के साथ में शादी की है।

अदनान शेख की बहन इफत ने दावा किया था कि उन्होंने शादी के लिए अपनी पत्नी आयशा का धर्म परिवर्तन करवाया है। साथ ही यह भी बोला था कि उनका असली नाम आयशा नहीं बल्कि रिद्धि है। लेकिन अब हाल ही में अदनान शेख ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपने इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन में फैन्स को इसका जवाब दिया।

अदनान शेख ने इस सेशन के दौरान बताया कि उनकी पत्नी आयशा हिंदू नहीं है बल्कि एक मुस्लिम ही है। उन्होंने इस पर यह भी कहा कि "इस्लाम के अंदर इंटर कास्ट मैरिज नहीं है होती है और जो भी ऐसा करते हैं उनका संबंध जायज नहीं होता है। उनके बच्चे भी जायज नहीं होते हैं।" अब अदनान शेख का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदनान शेख ने इसी साल 25 सितंबर को आयशा के साथ में बहुत ही ग्रैंड तरीके से शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही दोनों उमराह के लिए मदीना भी चले गए थे। शादी के दौरान अदनान की दुल्हनिया आयशा हर वक्त मास्क लगाए हुए नजर आई थी। अभी तक एक्टर ने अपनी पत्नी का चेहरा किसी को भी नहीं दिखाया है।

हालांकि अदनान शेख की बहन इफत ने दावा किया था कि वह पहले से ही अपने भाई की पत्नी आयशा को जानती हैं। उनकी लव स्टोरी के बारे में भी उन्हें पता था। एक्टर की बहन इफत नहीं आयशा के धर्म परिवर्तन की बात का खुलासा किया था और बताया था कि आयशा का बहुत लंबे वक्त से इस्लाम धर्म की तरफ जुकाम था और अपनी इच्छा से उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था।

हालांकि आपको बता दें कि बाद में अदनान शेख की बहन इफत ने अपने ही भाई पर मारपीट के गंभीर आरोप लगा दिए थे। दोनों के रिश्ते काफी ज्यादा बिगड़ चुके हैं और दोनों के बीच में लीगल केस भी चल रहा है। इसके चलते इफत पहले ही अपने भाई अदनान शेख को लेकर काफी कुछ कह चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: adnaan shaikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X