Aditya Singh Rajput: बेटे की मौत की खबर ने मां को तोड़ा, बिलखती मां का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Aditya Singh Rajput Death: दिवंगत टेलीविजन अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की मां मंगलवार को अपने बेटे का शव लेने मुंबई के एक अस्पताल में पहुंचीं। वह 22 मई को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। दुख से अभिभूत उनकी मां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचीं।
आदित्य की मां का वीडियो
आदित्य की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए अस्पताल में जा रही हैं और उन्हें दो कुछ लोगों ने पकड़ा हुआ है। खबरों के मुताबिक, आदित्य सिंह राजपूत को उनके एक दोस्त ने बाथरूम में बेहोश पाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। दुर्भाग्य से, डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। सीनियर इंस्पेक्टर मोहन पाटिल ने खुलासा किया कि आदित्य पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे लेकिन उन्होंने कोई भी दवा लेने से इनकार कर दिया था।
पुलिस का बयान
इंस्पेक्टर मोहन पाटिल ने बताया- "राजपूत सुबह करीब 11 बजे उठे और उसने नाश्ते में परांठे खाए, लेकिन उसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने घर के नौकर से लंच के लिए खिचड़ी बनाने को कहा। कुछ ही देर बाद उन्होंने मिचली आने की शिकायत की और बाथरूम में चले गए।" कुछ मिनट बाद, घर में काम करने वाले लोगों ने बाथरूम में एक आवाज सुनी और जब वो अंदर गए तो आदित्य बेहोश थे। उन्होंने उनके दोस्त से मदद की गुहार लगाई।" उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान, पुलिस को आदित्य के शरीर पर चोट के दो निशान मिले- उसके सिर के पीछे एक गांठ और उसके बाएं कान पर एक कट था।
कुछ दिन पहले हैप्पीनेस के बारे में बताया
उनके निधन की खबर इंटरनेट पर आने के बाद, प्रशंसकों ने उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखना शुरू कर दिया और उनका आखिरी वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने पांच दिन पहले पोस्ट किया था। यह आपको भावुक कर देगा क्योंकि स्प्लिट्सविला स्टार ने अपने इंस्टाग्राम रील में हैप्पीनेस यानी खुशी के बारे में बात की थी।
"हैप्पीनेस क्या है?"
एक्टर ने अपने इस वीडियो में कहा- "हैप्पीनेस क्या है? हैप्पीनेस मां के हाथ का खाना है, दिन भर के काम के बाद गले मिलना, अपने कुत्ते के साथ खेलना, अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ सबसे अच्छा समय। आजकल की खुशी पैसा भी है लेकिन सबसे जरूरी बात छोटी-छोटी खुशियों में खुशी ढूंढना ही हैप्पीनेस है।" इनर पीस ज्यादा जरूरी है। क्या आप सहमत हैं ?"


Click it and Unblock the Notifications