..................... Aditya Narayan Will No Longer Host TV Shows After 2022, Says, It's Time to Take Up Bigger Responsibilities | आदित्य नारायण ने लिया बड़ा फैसला, 2022 के बाद नहीं करेंगे टीवी होस्टिंग - Hindi Filmibeat

आदित्य नारायण ने लिया बड़ा फैसला, 2022 के बाद नहीं करेंगे टीवी होस्टिंग, यहां जानें क्या है प्लानिंग!

आदित्य नारायण पिछले 15 सालों से म्यूजिक शोज इंडियन आइडल और सारेगामापा से बतौर एंकर जुड़े रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया कि वो 2022 के बाद टेलीविजन पर होस्ट के रूप में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि अब उन्हें कुछ बड़ा करना है। बता दें, आदित्य नारायण ने 'सारेगामापा' के सात सीज़न की होस्टिंग की है, वहीं पिछले दो सालों से इंडियन आइडल भी होस्ट कर रहे हैं।

बहरहाल, अब आदित्य इससे ब्रेक लेना चाहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, मुझे होस्टिंग से प्यार है, लेकिन अब मुझे कुछ और बड़ा करना होगा। मैं अभी गाना चाहता हूं, स्टेज पर डांस करना चाहता हूं, पूरी दुनिया में प्रदर्शन करना चाहता हूं, और मैं नहीं चाहता कि इसमें कोई बाधा हो।

Aditya Narayan

इतना ही नहीं, बल्कि आदित्य ने यह भी बताया कि जब तक अगले साल तक वो टीवी पर काम करना बंद करेंगे तब तक वो एक पिता भी बन जाएंगे। बता दें, साल 2020 में आदित्य ने अपनी को-स्टार रही श्वेता अग्रवाल से शादी कर ली है।

आदित्य ने कहा, "मेरे कुछ पहले के कमिटमेंट्स हैं, जो आने वाले महीनों में पूरे हो जाएंगे। उसके बाद मैं टीवी से ब्रेक लूंगा। मैं शुक्रगुजार हूं कि 15 सालों से मैं टीवी का हिस्सा हूं लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।"

वो आगे कहते हैं- "टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है- नाम, शोहरत, सक्सेस। इसकी बदौलत मैं मुंबई में घर बना पाया, कार खरीद पाया और अच्छी जिंदगी जी रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैं टीवी पर काम करना छोड़ दूंगा, लेकिन मैं कुछ और करूंगा, जैसे कि गेम शो में हिस्सा लूंगा या फिर किसी शो को जज करूंगा। लेकिन एक होस्ट के तौर पर मेरा समय अब खत्म होने वाला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X