आदित्य नारायण की शादी कंफर्म- 10 सालों की रिलेशनशिप, गर्लफ्रैंड श्वेता के साथ इसी साल लेंगे सात फेरे
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सिंगर रोहनप्रीत के साथ अपनी रिलेशनशिप की खबरें फैंस के साथ शेयर कीं। वहीं, अब सिंगर और इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण ने भी अपने रिश्ते को लेकर घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं, बल्कि आदित्य इस साल के अंत तक शादी भी करने वाले हैं। आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।
आदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित में साथ काम किया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मैं अपने रिश्ते को लेकर कभी भी कुछ सीक्रेट नहीं रखा। लेकिन एक समय पर इस बारे में काफी कुछ कहा जाने लगा। इसीलिए मैनें निर्णय लिया कि इस बारे में बात नहीं की जाए। लोग मुझे अकेला छोड़ दें।

श्वेता के साथ अपने रिलेशनशिप पर आदित्य ने कहा कि, "मैं श्वेता से शापित फिल्म के सेट पर मिला था और पहली ही नजर में हम एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं उसके लिए क्या फील करता हूं जिसके बाद मैंने उससे बात करनी शुरू की।"


Click it and Unblock the Notifications