पिता बनने वाले हैं आदित्य नारायण, पत्नी श्वेता ने दिखाया बेबी बंप, बोला- जल्द पहले बच्चे का वेलकम

साल 2022 में अपने घर गुड न्यूज आने का इंतजार कर रहे हैं आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल। टीवी के लोकप्रिय होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने सोमवार को इस बात की घोषणा की है कि दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के बेबी बंप की फोटो शेयर की है। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल अपनी जिंदगी में इस नए सफर के लिए बेहद खुश हैं।

अपने बच्चे की आने की खुशी में आदित्य नारायण ने फोटो के साथ लिखा है कि श्वेता और मैं अपने जीवन के इन नए चरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एकदम अलग अहसास है। मुझे हमेशा से बच्चों का शौक रहा है। मैं किसी ना किसी दिन पिता बनना चाहता था। इसके आगे आदित्य नारायण ने लिखा है कि श्वेता को अब और भी काम करना पड़ सकता है क्योंकि मैं किसी बच्चे से कम नहीं हूं।

Aditya narayan

हमने हाल ही में एक शरारती गोल्डन रिट्रीवर भी अपनाया है। हमारा घर जल्द ही हैओक्टेन एनर्जी से फलफूल रहा होगा। आदित्य नारायण ने पिता बनने को लेकर बोला है कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह फिल्मी लग सकता है। लेकिन 6 अगस्त 2017 को मेरे 30 वें जन्मदिन पर जब श्वेता और मेरी सगाई भी नहीं हुई थी। मुझे सपना आया था कि श्वेता एक नर्सिंग होम में हमारे बच्चे को गोद में लिए खड़ी हुई है। मुझे खुशी है कि मेरा सपना सच हो रहा है।

वास्तव में बहुत जल्द, सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोध भराई करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि श्वेता और आदित्य ने लंबे समय से एक दूसरे को डेट किया। साल 2010 में श्वेता और आदित्य ने शापित फिल्म में एक साथ काम किया। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। एक लंबे समय डेट करने के बाद कोरोना लॉकडाउन के बीच आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 1 दिसंबर 2020 को शादी कर ली। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी परिवार और करीबी लोगों के बीच साधारण तरीके से हुई। आदित्य और श्वेता कई बार अपने रिश्ते की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X