आदित्य नारायण के घर बेटी का जन्म, पिता बनने की खुशी पर बोले- पता था बेबी गर्ल ही होगी
साल 2022 की शुरुआत में आदित्य नारायण के घर बेटी ने जन्म लिया है। आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की फोटो शेयर की है। जहां पर श्वेता अग्रवाल की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ आदित्य नारायण ने लिखा है कि हमें खुशी हो रही है कि हमारे घर एक बेटी ने जन्म लिया है।
24 फरवरी 2022 को आदित्य नारायण पिता बने हैं। 4 मार्च यानी कि आज आदित्य नारायण ने अपनी जिंदगी की इस नई खुशी को सभी के साथ साझा किया है। बता दें कि मुंबई के एक अस्पताल में श्वेता अग्रवाल ने बेटी को जन्म दिया। टीवी के लोकप्रिय होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण बेहद खुश हैं कि वह एक बेटी के पिता बने हैं।

पिता बनने के बाद आदित्य ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि हर कोई यह बोल रहा था कि बेटा होगा। मुझे उम्मीद थी कि मैं एक बेटी का पिता बनूंगा। बेटी हमेशा अपने पिता के करीब होती है। मैं और श्वेता खुश किस्मत हैं कि हम माता-पिता बन गए हैं। श्वेता के लिए मेरे दिल में सम्मान पहले से अधिक बढ़ गया है उसने इस दौरान कई चीजों का सामना किया है। मेरी बेटी के लिए म्यूजिक का सफर शुरू हो गया है। आदित्य की बेटी को तोहफे में म्यूजिक प्लेयर भी मिला है। मंत्र बजता रहता है इस प्लेयर में।
मैं उसके लिए गाना गाता हूं। बाकी यह उस पर है कि उसे बड़े होकर क्या बनना है। बता दें कि जनवरी 2022 में आदित्य ने पिता बनने की जानकारी श्वेता अग्रवाल के बेबी बंप के साथ शेयर की थी। श्वेता और आदित्य ने लंबे समय से एक दूसरे को डेट किया। साल 2010 में श्वेता और आदित्य ने शापित फिल्म में एक साथ काम किया। 1 दिसंबर 2020 को दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











