टीवी शो के लिए इस एक्टर ने ठुकराई 600 करोड़ की फ़िल्म, बाद में हुआ पछतावा

Aditya Deshmukh Rejected Ramayana

Aditya Deshmukh Rejected Ramayana: टीवी इंडस्ट्री का हर एक सितारा यही चाहता है कि वह एक न एक दिन बड़े पर्दे पर जरूर कम करें। इतना ही नहीं उन्हें कई बार बड़े बैनर या फिर बिग बजट की फिल्म ऑफर भी हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने टीवी सीरियल के लिए 600 करोड़ की फिल्म को ठुकरा दिया। हम बात कर रहे हैं आदित्य देशमुख की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आदित्य देशमुख ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए ऑडिशन दिया था। जिसके लिए वह सिलेक्ट भी हो गए थे। इस फिल्म में उनका यंग दशरथ का किरदार निभाने का ऑफर मिला।लेकिन उन्होंने इस ऑफर से पहले ही सुहागन नाम के टीवी शो को अपनी डेट्स दे दी थी।

आदित्य देशमुख ने बताया कि उन्होंने मजबूरन इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस शो को भी छोड़ दिया। इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने फिल्म मेकर्स के साथ कांटेक्ट किया। लेकिन उनका मौका हाथ से निकल गया था। हालांकि आदित्य देशमुख ने बताया कि उनके प्रोफेशनल बिहेवियर के चलते फिल्म के मार्क्स उनसे काफी खुश हो गए और उनकी काफी तारीफ भी की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नितेश तिवारी की 'रामायण' एक बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट है और इसको 600 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा जाएगा। टीवी पर 'रामायण' में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था जो कि इस फिल्म में दशरथ का किरदार निभाने वाले हैं।

Read more about: aditya deshmukh ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X