टीवी के टॉक्सिक वर्क कल्चर से परेशान है ये एक्ट्रेस, सुनाई आपबीती, बोलीं- हमें छुट्टी भी नहीं मिलती...

Aditi Sharma On Tv Work Culture: टेलीविजन की दुनिया वैसे तो बाहर से बहुत ग्लैमरस नजर आती है और अंदर से वह बिल्कुल भी वैसी नहीं है। दरअसल टीवी पर कई बार बिना ब्रेक के घंटों तक एक्टर्स से काम कराया जाता है। लेकिन अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस आदिति शर्मा ने टीवी के टॉक्सिक वर्क कल्चर को लेकर जिक्र किया है और इस पर काफी सारे खुलासे किए हैं।
न्यूज़ 18 के साथ में बातचीत के दौरान अदिति शर्मा ने कहा कि "हम शूटिंग में घंटों तक बिना ब्रेक के काम करते हैं। जब हम घर पहुंचते हैं तो हमारा पूरा परिवार सो जाता है। इसमें आपको सिर्फ घर जाना होता है और अगर समय होता है तो खाना खाते हो। फिर जाकर सो जाते हो। सुबह उठकर आपको सेम चीज को रिपीट करना पड़ता है।"
अदिति शर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "टीवी में यही दिक्कत है। हमें छुट्टी भी नहीं मिलती है और कोई पार्टिकुलर डे ऑफ भी नहीं होता है। कई बार हमें रात में 9:00 बजे इस बात का पता चलता है कि कल हमारा ऑफ है। इसीलिए आप अपने कल के दिन को प्लान भी नहीं कर पाते हो। यह बहुत बड़ी दिक्कत है और मुझे नहीं पता कि इसको बदलने के लिए क्या कर सकते हैं।"
एक्ट्रेस में आगे बात करते हुए कहा कि "मैं सुबह जल्दी उठने की खूब कोशिश करती हूं और मुझे अपना टाइम भी चाहिए होता है। मुझे वर्कआउट के लिए भी वक्त चाहिए होता है। ज्यादा कुछ नहीं तो मुझे इंस्टाग्राम स्क्रोल करने के लिए भी समय चाहिए। मैंने प्रोडक्शन को भी इस बात को समझने की कोशिश की थी कि मैं सिर्फ 12 घंटे काम कर सकती हूं।"
अदिति ने आगे बताया कि "मैं ओवरटाइम नहीं कर पाती हूं और मुझे मेरे परिवार के साथ में भी वक्त बिताना होता है। मैं अदिति हूं, साथ ही मुझे पूरे दिन एक कैरेक्टर में रहना पसंद नहीं है और अक्सर हम मैनेज भी करते हैं।" अदिति की इन बातों से लगता है कि वह टीवी के टॉक्सिक कलर से बहुत ज्यादा परेशान है।
अगर हम अदिति के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2018 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कलीरें शो की वजह से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। बाद में उनका जादू है जिन का और खतरों के खिलाड़ी 14 में भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











