4 महीने में ही टूट गई इस एक्ट्रेस की शादी, अब गम भूलाने के लिए वेकशन पर पहुंची हसीना, काट रही है खूब हुड़दंग

Aditi Sharma Vacation After Divorce: अदिति शर्मा टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अभिनीत कौशिक के साथ में शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था और उनकी शादी के बारे में जब फैंस को पता चला तो दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदिति शर्मा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और 4 महीने में ही उनकी पहली शादी टूट गई है। उन्होंने अभिनीत कौशिक के साथ में शादी की थी और यह शादी 4 महीने तक भी नहीं टिक पाई। जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और अभिनीत ने अदिति पर धोखा देने का भी आरोप लगाया।
अभिनीत के अनुसार उन्होंने अदिति को को स्टार सामर्थ्य के साथ में रंगे हाथ पकड़ लिया था। लेकिन अदिति ने इस आप को पूरी तरीके से गलत बताया है और सामर्थ्य ने अदिति को डेट करने से भी इंकार कर दिया था। लेकिन अब अदिति शादी टूटने के बाद में अपने गम से उबरने के लिए दोस्तों के साथ में घूमने गई हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदिति शर्मा, नायरा बनर्जी और निक्की शर्मा के साथ में घूमने के लिए दुबई गई हुई है। वह अपनी दुबई ट्रिप की कई सारी वीडियो और तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आ रही है। इस दौरान तीनों यॉट पर हैं और खूब मस्ती करती हुई नजर आई है। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ में खूब रील बनाती हुई भी नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











