..................... Aditi Bhatia faced rejection due to her beauty know the reason - Hindi Filmibeat

टीवी की इस हसीना को ख़ूबसूरती की वजह से मिले रिजेक्शन, बोलीं- मैं कुछ अलग करना चाहती हूं...

Aditi Bhatia Faced Rejection: अदिति भाटिया टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इसके बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास जगह बनाई। सीरियल्स के बाद उन्होंने काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अपनी खूबसूरती के लिए वह काफी पसंद की जाती हैं।

Aditi Bhatia Faced Rejection

अदिति कर चुकी है कई बार रिजेक्शन का सामना

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अदिति भाटिया के लिए उनकी ही खूबसूरती एक श्राप बन गई थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि बहुत ज्यादा सुंदर दिखने की वजह से उनको कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा और उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट भी निकल गए।

अदिति भाटिया ने पिंक विला के साथ बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया और बताया कि वह लुक सेंट्रिक रोल को अवॉइड किया करती हैं। काफी सुंदर होने की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा है।

कुछ अलग करना चाहती हैं एक्ट्रेस

अदिति भटिया ने इस पर बातचीत के दौरान बताया कि "ब्यूटी स्पेस, ब्यूटी मार्केट और ब्रांड्स का हिस्सा बनकर मुझे खुशी प्राप्त होती है। मुझे यह बहुत ज्यादा पसंद है। लेकिन बीते सालों में मैंने उन रोल्स को छोड़ दिया है जो बस लुक्स पर ही आधारित होते हैं।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं जो लोगों को बिल्कुल सरप्राइज कर दे। जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की हो। मैं ऐसे रोल्स करना चाहती हूं जहां पर मेरी परफॉर्मेंस को जज किया जा सके ना कि मेरी अपीरियंस पर रोल डिपेंड किया जाए।"

सिर्फ खूबसूरत चेहरा बनकर नहीं रहना चाहती है अदिति

अदिति भाटिया ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं सिर्फ एक सुंदर चेहरा बनाकर नहीं रहना चाहती हूं। मैं यह बात बोलते हुए थोड़ी घमंडी लग सकती हूं लेकिन बस बात इतनी है कि मुझे एक आर्टिस्ट के तौर पर काफी कुछ टेबल पर सर्व करना है।"

अभिनेत्री ने आगे कहा कि "मेरी एक्टिंग 10/10 होती है और उसके बावजूद लोग कहते हैं कि किसी और को कास्ट करना चाहिए था। जो रोल में नेचुरल नजर आए लेकिन मैं यही कहती हूं कि मैं भी उस रोल में ढल सकती हूं।"

अदिति भाटिया का कहना है कि लोगों ने उनकी खूबसूरती को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों में देखा और इसी वजह से वह स्क्रीन पर भी अपनी बस खूबसूरती पर उसने वाले रोल्स को नहीं करना चाहती हैं।

अदिति भाटिया का वर्क फ्रंट

अगर हम अदिति भाटिया का वर्क फ्रंट देखें तो आपको बता दें की आखिरी बार उनको द केरल स्टोरी 2 में देखा गया था। फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह द्वारा बनाया गया था और इसमें धर्म परिवर्तन की कहानी को भी दर्शाया गया था।

Read more about: aditi bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X