इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने शेयर कर दी थी मालदीव से अपनी बिकिनी फोटोज, लोगों ने किया इतना ज्यादा ट्रोल कि...

Aditi Bhatia Trolled: मशहूर एक्ट्रेस अदिति भाटिया को लेकर एक खबर सामने आ रही है। हसीना ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसके बाद उन्हें भारी विवाद का सामना करना पड़ा, लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। एक्ट्रेस ने भी थक हारकर अपनी फोटोज ही डिलीट कर डालीं।
अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्टर के रूप में की जब उन्होंने 'विवाह', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'द ट्रेन', 'चांस पे डांस' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। एक एक्टर के रूप में उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब वह 'ये है मोहब्बतें' में प्रमुख भूमिकाओं में से एक में दिखाई दीं। इसके बाद एक्ट्रेस टेलीविजन पर कई कॉमेडी शो में भी दिखाई दी हैं।
मालदीव के साथ चल रहे विवाद के बीच, अदिति ने मालदीव की अपनी तस्वीरें साझा कीं, जहां वह दिसंबर में गई थीं। इस पर एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया और उन्हें इंस्टाग्राम पर अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा। लोगों ने तो अदिति का देशद्रोही तक करार दे दिया और इसी वजह से उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा
आपको बता दें, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए वहां की खूबसूरती का खूब बखान किया था। इसके बाद मालदीव के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी और भारत को लेकर नस्लभेदी टिप्पणियां कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया और मालदीव को बायकॉट करने की बात होने लगी।
इस आक्रोश के बाद, कई भारतीयों ने सोशल मीडिया पर कहा कि मालदीव में अपनी छुट्टियों को कैंसिल कर दिया है और इस फेहरिस्त में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, सलमान खान, सारा अली खान और कंगना रनौत सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। अब इन स्टार्स के द्वारा भी लक्षद्वीप को अपना नया हॉलीडे डेस्टिनेशन बताने की बात की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











